राजनांदगांव : डीएड खैरागढ़ 1998 एवं 2000 बैच का 25 साल बाद भव्य मिलन समारोह संपन्न

राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी में रविवार, 10 अगस्त को डीएड खैरागढ़ 1998 एवं 2000 बैच के साथियों का 25 वर्षों बाद भव्य मिलन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। साहू धर्मशाला भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर और दूर-दराज क्षेत्रों से आए मित्रों ने एक बार फिर पुराने रिश्तों को संजोया और यादों को ताजा किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसके बाद दिनभर मित्रों के आगमन, आपसी संवाद और स्मृतियों के साझा करने का सिलसिला चलता रहा। आयोजन समिति के सदस्य कीरत कुमार गणवीर ने कहा कि यह सिर्फ एक औपचारिक मिलन नहीं, बल्कि 25 साल पुराने बंधन को फिर से मजबूत करने और आगे भी जुड़े रहने का संकल्प है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी और अल्वा फाउंडेशन, न्यू दिल्ली के चेयरमैन हेमशंकर जेठमल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका चंद्रश्री दामले और ग्रुप एडमिन ज्ञानचंद साहू ने की।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, समूह चर्चा और सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। सभी साथियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर, लांजी, कवर्धा, बस्तर, कोंडागांव, डोंगरगढ़, मोहला-मानपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से मित्र शामिल हुए।

स्थानीय स्वयंसेवकों ने स्वागत, सजावट, भोजन और मंच संचालन में अहम भूमिका निभाई। आयोजन में अनंता द्विवेदी, दीपमाला वासनिकर, पुष्पा बोरकर, रीमा रावटे, रागिनी यादव, कुसुम, प्रीति सारले, राजेश देवांगन, अशोक यादव, सुरेश साहू, श्यामलाल खरे और छबिलाल उइके सहित कई साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कीरत कुमार गणवीर ने किया और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति …

CG : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति …

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति…

7 minutes ago
CG : किसान के बेटे ने JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल की …

CG : किसान के बेटे ने JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल की …

सुकमा। सुदूर वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक किसान परिवार के बेटे ने…

10 minutes ago
CG : सक्ति फायरिंग मामला, ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार …

CG : सक्ति फायरिंग मामला, ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार …

सक्ती। जिले के कर्रापाली गांव में एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर घटना में बदल…

22 minutes ago
CG : पीलिया का कहर मैनपाट में, तीन की मौत …

CG : पीलिया का कहर मैनपाट में, तीन की मौत …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कई गांवों में पीलिया का प्रकोप तेजी से…

25 minutes ago
CG : शिक्षा और संस्कृति विभाग में हुई भर्ती की जांच ED करेगी …

CG : शिक्षा और संस्कृति विभाग में हुई भर्ती की जांच ED करेगी …

रायपुर। राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा 2021 घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ)…

28 minutes ago
जिंदल स्टील लिमिटेड, मशीनरी डिवीजन, रायपुर ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

जिंदल स्टील लिमिटेड, मशीनरी डिवीजन, रायपुर ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

जिंदल स्टील लिमिटेड, मशीनरी डिवीजन, रायपुर ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया…

44 minutes ago