प्रदेश के 54.23 लाख से अधिक बीमा खातों में 1383 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि हस्तांतरित

प्रदेश के 54.23 लाख से अधिक बीमा खातों में 1383 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि हस्तांतरित

प्रदेश में 54.23 लाख से अधिक बीमा खातों को 1383 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि का भुगतान

फसल बीमा राशि के रूप में प्रदेश के किसानों को 1383 करोड़ रुपये और 54.23 लाख खातों में हस्तांतरण

प्रदेश में 54.23 लाख बीमा खातों को 1383 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि मिली लाभार्थियों तक पहुंची

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और कृषि मंत्री चौहान का माना आभार
किसानों को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार हमेशा किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोमवार को देश भर के किसानों सहित मध्यप्रदेश के 14 लाख 28 हजार 67 किसानों के 54 लाख 23 हजार 287 बीमा खातों में लगभग 1383 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के बीमा खातों में डाली गई यह राशि लगभग 3 वर्षों के अलग-अलग फसल बीमा की है। इसमें वित्त वर्ष 2023-24 के रबी फसल की बीमा राशि वर्ष 2024 की खरीफ फसल की बीमा राशि और वित्त वर्ष 2024-25 की रबी सीजन की विभिन्न फसलों की बीमा राशि किसानों के खातों में डाली गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह देश के अन्नदाता किसानों के प्रति संवेदनशीलता ही है कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष तक की फसल बीमा राशि पात्र किसानों को दे दी गई है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के किसानों को गत तीन साल की फसल बीमा राशि की एकमुश्त सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि फसल बीमा की यह राशि का ऐसे समय में आना एक तरह से किसानों के लिए आर्थिक रूप से बेहद मददगार है। उन्होंने कहा कि अभी जब बारिश का समय चल रहा है और मूल फसल आने में करीब 2 महीने से ज्यादा का समय बाकी है, ऐसे त्यौहार के सीजन में फसल बीमा की राशि का आना किसानों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में हर कदम पर सदैव साथ है। फसलों को किसी भी कारण से हुए नुकसान की बीमा राशि दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को फसल बीमा की राशि पाने वाले प्रदेश के सभी किसान भाईयों को बधाई दी है। 

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Modi

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

8 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

8 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

8 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

8 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

8 hours ago