छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ढाबों में दबिश : बैठकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो संचालकों को किया गिरफ़्तार

राजनांदगांव. हाइवे किनारे संचालित होटल व ढाबों में जमकर जाम छलकाई जा रही है। ढाबों में अवैध रूप से शराब बिक्री के अलावा बैठकर पीने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस द्वारा खानापूर्ति करते कार्रवाई का दिखावा किया जाता है। ऐसे ही खानापूर्ति की कार्रवाई सोमनी पुलिस द्वारा की गई है। सोमनी पुलिस ने देवादा स्थिति दो ढाबों में दबिश देकर बैठकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो संचालकों को गिरतार किया है। सोमनी पुलिस के अनुसार शनिवार रात को देवादा स्थित हमारा ढाबा में लोगों को बैठकर शराब पीने की सुविधा दी जा रही थी। पुलिस ने ढाबा संचालक योगेश पिता मनोज गोस्वामी को गिरतार किया है। वहीं पुलिस ने केजीएन ढाबा संचालक राजा धरमानी पिता विनोद धरमानी को भी गिरतार कर धारा 36(सी) के तहत अपराध दर्ज किया है।

क्षेत्र के अधिकांश ढाबों में हो रही शराब की बिक्री

इसी प्रकार अभियान के तहत हमारा पेट्रोल पप के पास देवादा में सार्वजनिक स्थान पर पर शराब का सेवन कर रहे आरोपी वरूण शूर पिता विक्रम शूर निवासी उमरकोटी सनसिटी थाना नेवई जिला दुर्ग, हेमान चावडा पिता सुरेश कुमार निवासी सेक्टर 6 क्वाटर 5बी सड़क 81 थाना भिलाई, तामेश्वर देशमुख पिता घनाराम देशमुख निवासी चंदखुरी थाना पुलगांव और नीलमणी पिता सुखनंदन निवासी चंदखुरी के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। क्षेत्र के अधिकांश ढाबों में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

2 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

2 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago