राजनांदगांव. हाइवे किनारे संचालित होटल व ढाबों में जमकर जाम छलकाई जा रही है। ढाबों में अवैध रूप से शराब बिक्री के अलावा बैठकर पीने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस द्वारा खानापूर्ति करते कार्रवाई का दिखावा किया जाता है। ऐसे ही खानापूर्ति की कार्रवाई सोमनी पुलिस द्वारा की गई है। सोमनी पुलिस ने देवादा स्थिति दो ढाबों में दबिश देकर बैठकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो संचालकों को गिरतार किया है। सोमनी पुलिस के अनुसार शनिवार रात को देवादा स्थित हमारा ढाबा में लोगों को बैठकर शराब पीने की सुविधा दी जा रही थी। पुलिस ने ढाबा संचालक योगेश पिता मनोज गोस्वामी को गिरतार किया है। वहीं पुलिस ने केजीएन ढाबा संचालक राजा धरमानी पिता विनोद धरमानी को भी गिरतार कर धारा 36(सी) के तहत अपराध दर्ज किया है।
क्षेत्र के अधिकांश ढाबों में हो रही शराब की बिक्री
इसी प्रकार अभियान के तहत हमारा पेट्रोल पप के पास देवादा में सार्वजनिक स्थान पर पर शराब का सेवन कर रहे आरोपी वरूण शूर पिता विक्रम शूर निवासी उमरकोटी सनसिटी थाना नेवई जिला दुर्ग, हेमान चावडा पिता सुरेश कुमार निवासी सेक्टर 6 क्वाटर 5बी सड़क 81 थाना भिलाई, तामेश्वर देशमुख पिता घनाराम देशमुख निवासी चंदखुरी थाना पुलगांव और नीलमणी पिता सुखनंदन निवासी चंदखुरी के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। क्षेत्र के अधिकांश ढाबों में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…