छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : तनाव पर विजय पाने सीखे राजयोग के गुर…

राजनांदगांव , भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवानों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ‘तनावमुक्त जीवन एवं सकारात्मक चिंतन’ विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जवानों को मानसिक रूप से सशक्त बनाते हुए सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन ने कहा कि तनावमुक्त रहने के लिए आत्मस्वरूप की पहचान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कार्य का दबाव और बाहरी परिस्थितियां व्यक्ति को मानसिक तनाव की ओर ले जाती हैं, लेकिन अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचान कर हर परिस्थिति का सहजता से सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से मन में शांति, सकारात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है, जिससे व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जवानों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया।

सकारात्मक विचार सफलता का आधार कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्माकुमार झालम भाई ने सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने मन पर नियंत्रण रखते हुए बाहरी परिस्थितियों से प्रभावित हुए बिना संतुलित जीवन जीना चाहिए। सकारात्मक विचार ही मानसिक शांति और सफलता का आधार हैं। उप महानिरीक्षक अनवर इलाही, क्षेत्रीय मुख्यालय राजनांदगांव के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में सहायक सेनानी एवं तनाव परामर्शदाता विजय कुमार सहित आईटीबीपी के जवान उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago