Home » राजनांदगांव : दावा आपत्ति 20 फरवरी तक आमंत्रित

राजनांदगांव : दावा आपत्ति 20 फरवरी तक आमंत्रित

16/02/2026
cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक – वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक – वन अधिकार अधिनियम) पद हेतु निर्धारित मानदेय पर एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्ति करने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची तैयार कर जारी की गई है। पात्र-अपात्र सूची के संबंध में 20 फरवरी 2026 शाम 4 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव कमरा नंबर 65 में साक्ष्य एवं आवश्यक अभिलेख सहित स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। जारी पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट पर किया जा सकता है।

Leave a comment