Home » राजनांदगांव : दिग्विजय कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

राजनांदगांव : दिग्विजय कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

03/01/2024

भाजपा शहर उपाध्यक्ष, प्रदेश संयोजक छात्र युवा मंच नागेश यदु ने दिग्विजय कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने की मांग पर प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत 6000 विद्यार्थियों की सुरक्षा, विद्यार्थियों में समानता व महाविद्यालय की गरिमा के लिए ड्रेस कोड लागू करने की बात कही। मांग पत्र मे जिले के अन्य शहर डोंगरगांव, डोगरगढ़ अंबागढ़ चौकी, एलबी नगर, घुमका कॉलेज में लागू किए गए ड्रेस कोड के प्रति ध्यान आकर्षित कराते हुए दिग्विजय कॉलेज में भी जल्द ड्रेस कोड लागू करने की मांग की है।

Leave a comment