राजनांदगांव : दीपावली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस ने किया शहर में फ्लैग मार्च, हर गतिविधियों पर नजर रख रहे…

राजनांदगांव . दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर एसपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में शुक्रवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल ने पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी राहुल देव शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी तनु प्रिया ठाकुर, थाना कोतवाली प्रभारी नंदकिशोर गौतम, थाना बसंतपुर प्रभारी एमन साहू और यातायात प्रभारी नवरत्न कश्यप सहित बड़ी संया में पुलिस बल मौजूद रहा।

त्यौहार के दौरान भीड़ को देखते हुए शहर के बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साथ ही दोपहिया वाहनों को सड़क पर खड़ा न करने की सत हिदायत दी गई है। नियम तोड़ने वालों पर चलानी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने दुकानों के बाहर सड़क पर सामान न रखें, ताकि राहगीरों और खरीदारों को जाम से परेशानी न हो। साइबर सेल और पेट्रोलिंग टीमों को भी सतर्क किया गया है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी रख रही हैं। एसपी गर्ग ने कहा कि पुलिस हर स्तर पर मुस्तैद है। शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती कर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

5 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

5 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

6 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

6 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

6 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

6 hours ago