राजनांदगांव| मानसून की शुरुआत के बाद भी जिले में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। शुक्रवार को सुबह से आसमान साफ रहा। दोपहर में तेज धूप के साथ तापमान 33 डिग्री के पार रहा। इससे गर्मी की भी स्थिति रही। हालांकि शाम में मौसम बदला और करीब 20 मिनट तेज बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
Home »






