छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि और विकास की दिशा में किया जा रहा महत्वपूर्ण कार्य

– आधुनिक कृषि, जल संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, एफपीओ, कोर बैंकिंग सॉल्यूशन के माध्यम से किए जा रहे विकासात्मक कार्य
–  कृषि, ग्रामीण विकास और वित्तीय समावेशन को मिल रहा बढ़ावा

राजनांदगांव। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने राजनांदगांव में विभिन्न विकासात्मक पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन पहल का उद्देश्य कृषि, ग्रामीण विकास और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है। कृषि क्षेत्र विकास के लिए नाबार्ड के कृषि क्षेत्र संवर्धन निधि के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उपकरणों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे फसल उत्पादन में 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और मूंग, मक्का, कपास और सरसों जैसे नई फसलों का उत्पादन हो रहा है, जिससे किसानों की आय में सुधार हुआ है। जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए विभिन्न जलसंभर विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनसे 118650 हेक्टेयर क्षेत्र में जल एवं मृदा संरक्षण हो रहा है और शिवनाथ नदी के जल स्तर में सुधार हुआ है। नाबार्ड के जनजातीय विकास निधि (टीडीएफ) के तहत बंजर भूमि को उपजाऊ बनाकर उसमें फलदार वृक्षों जैसे आम, कटहल, नींबू और अमरूद तथा सब्जियां की बाड़ी बनाई गई है, जिससे कई किसान परिवारों की आय में वृद्धि हुई है।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ने महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन और समर्थन किया है, जिससे नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है और महिलाओं को रोजगार मिला है। नाबार्ड ने राजनंदगांव जिले में 4 एफपीओ का गठन कर उनको सशक्त बनाने में प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिससे 2500 किसान को फायदा मिला है। ग्रामीण विकास में इन्फ्रास्ट्रक्चर के महत्व को जानकार आरआईडीएफ अंतर्गत सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों, पुलों और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचन, परिवहन और संचार सुविधाओं में सुधार हुआ है। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे कई ग्रामीण परिवारों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिला है।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के कम्प्यूटरीकरण के लिए केंद्र प्रायोजित परियोजना के कार्यान्वयन का नेतृत्व कर रहा है। इस परियोजना का लक्ष्य पीएसीएस को कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (सीबीएस) वातावरण में एकीकृत करना है, जिससे  सेवा वितरण में वृद्धि होगी और किसानों को लाभ होगा। जिले के सभी 74 पैक्सों का पूर्ण रूप से कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा, सहकारिता मंत्रालय की सहकार-से-समृद्धि योजना के तहत, नाबार्ड जिले में बहुउद्देशीय पैक्स स्थापित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य इन जमीनी स्तर की सहकारी समितियों को उनकी सेवाओं में विविधता लाकर और उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करके गतिशील आर्थिक संस्थाओं में बदलना है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अधिकारी मनोज कुमार नायक, जिला विकास प्रबंधक ने कहा कि उनके प्रयासों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को बढ़ावा देना है और वे किसानों, महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नाबार्ड द्वारा जिले में समृद्धि और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं और भविष्य में भी इसी तरह के प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago