मंदसौर
साल के आखिरी दिनों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले गिरे मावठे के बाद मौसम पूरी तरह से ठंडा हो चुका है। सर्द भरी ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। करीब एक सप्ताह के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 3 डिग्री की और कमी आई है। पिछले 48 घंटों में यह 8 डिग्री गिरा है। दिन के तापमान में भी करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा है। जिससे ठिठुरन महसूस की गई। 10 बजे बाद मौसम साफ होना शुरू हुआ। तेज धूप निकलने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तेज धूप में भी ठंडी हवाओं ने ठिठुरन घोल रखी है। इस बार नवंबर और दिसंबर में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। जनवरी में भी मौसम वैज्ञानिकों ने कड़ाके की ठंड के संकेत दिए है।
कहीं 500 मीटर तो कहीं 200 मीटर रही विजिबिलिटी
मावठे की बारिश के बाद सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह घना कोहरा छाने से कहीं 200 मीटर तो कहीं 500 मीटर विजिबिलिटी रही। इससे तापमान में गिरावट हुई है। अगले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों ने अनुसार पश्चिमी उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से पिछले दो दिन तक ओले गिरे और बारिश हुई। रविवार से बारिश की एक्टिविटी कम हो गई है। लेकिन कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। नए साल की पहली सुबह की शुरुआत तेज ठंड के साथ होगी। पूरे जनवरी माह कड़ाके की ठंड गिरेगी।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…