राजनांदगांव पुराना हॉस्पिटल मार्ग पर दुकानों का निर्माण करने की मांग को लेकर विधायक डॉ. रमन सिंह को भाजयुमो के जिला महामंत्री कमलेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा है। डॉ. सिंह ने वहां दुकान बनाने व्यापारियों को आश्वस्त किया। भाजयुमो के जिला महामंत्री कमलेश सूर्यवंशी ने बताया पुराना हॉस्पिटल मार्ग में लगभग 40-45 वर्षों से अस्थाई रूप से दुकान संचालन कर छोटे व्यापारी परिवार का पालन कर रहे हैं। इनके द्वारा हर माह निगम को 300 रुपए किराया भी दिया जाता है। अविभाजित मध्यप्रदेश शासन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के कार्यकाल में उसी स्थान पर निगम द्वारा स्थाई गुमटी प्रदान की गई थी जो अब जर्जर हो चुकी है। दुकानदारों ने डॉ.सिंह को बताया कि वर्षों से समय-समय पर उक्त स्थान पर स्थाई दुकान की मांग संचालकों द्वारा की गई लेकिन उनकी मांग एवं परेशानियों को हर बार अनसुना किया गया। सिंह ने त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। चंद्रभान टांडेकर, हितेश सेन, नरेंद्र रेड्डी, किशन यदु, छबिलाल यादव, जयसिंग कुमरे, विशाल यादव, छोटू यदु, संजय यादव, कमलेश यादव एवं अन्य उपस्थित थे।
दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…
इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…
उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…
रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …
रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…
रायपुर : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…