छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अपनी गरिमा के विपरीत बयानबाजी छोड़ जनता का सम्मान करें डॉ.रमन

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे गिरीश देवांगन ने पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह द्वारा राजनांदगांव की जनता को खरीदने, पैसे बांटने के आरोप पर सख्‍त प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा है कि लोकतंत्र में जनादेश सर्वमान्य होता है। यहां का जनादेश डॉ.रमन के सिर चढ़ गया है इसलिए कांग्रेस को 57 हजार 415 वोट देने वाली जनता का डॉ. सिंह लगातार, खुले मंच से अपमान कर रहे हैं। अतः डॉ.रमन को जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर प्रायश्चित करने की आवश्यकता है। कांग्रेस प्रत्याशी देवांगन ने सीधे शब्दों में कहा कि राजनांदगांव की जनता ने डॉ.सिंह को उनके अंतिम चुनाव के संकेत देते हुए मतदान किया है। स्वयं सिंह ने अपनी जीत को मोदी की गारंटी के कारण बताया है। उनके 15 वर्षीय कुशासित नेतृत्व के कारण ही भाजपा ने उन्हें चुनाव अभियान और प्रदेश में चुनाव के दरमियान किनारे कर दिया था, यहां तक के पोस्टर से भी उनकी फोटो गायब थी। चुनाव में हार जीत लगी रहती है। लेकिन जीत के बाद जिस प्रकार से साड़ी, बोरे में भरकर पैसा बांटने का आरोप डॉ.रमन सिंह लगा रहे हैं यह उनकी विचलित मानसिकतामयी हताशा का परिचायक है। देवांगन ने कहा कि रमन बेतुके बयानबाजी छोड़ मोदी की गारंटी की चिंता करें और किसानों का 21 क्विं. धान खरीदने और 3100 नकद भुगतान के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर काउंटर खोलने की मांग करने का साहस ही कर अपने विधायक होने का कर्तव्य निभा कर नैतिकता का परिचय दें। गिरीश देवांगन

kgnews

Recent Posts

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

 इंदौर  मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…

24 minutes ago
बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

41 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

11 hours ago