छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पुरी-गांधीधाम ट्रेन से उतरा तस्कर झोले में मिला एक लाख का गांजा…

राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की रेलवे सुरक्षा बल टीम ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई की। गाड़ी संख्या 12994 पुरी–गांधीधाम एक्सप्रेस से एक गांजा तस्कर को पकड़ा गया। उसके पास से एक लाख रुपए से ज्यादा कीमत का गांजा बरामद हुआ। मंडल सुरक्षा आयुक्त चेतन दिलीपराव जिचकार के निर्देश पर आरपीएफ नागपुर, राज्य पुलिस और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर रेल मार्ग से प्रतिबंधित मादक पदार्थ, शराब, तंबाकू उत्पादों की तस्करी रोकने लगातार सघन चेकिंग कर रही है।

इसी अभियान के तहत 2 जून को आमगांव स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक राजेश कुमार ने प्लेटफार्म 3 पर ट्रेन के आने के दौरान जनरल कोच से एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में उतरते देखा। वह प्लास्टिक का झोला लेकर जा रहा था, पूछताछ में अपना नाम शीतल चीनधालोर धानोली थाना आमगांव जिला गोंदिया का निवासी बताया।

झोले की तलाशी में गांजा जैसी गंध वाले दो पैकेट मिले। सूचना वरिष्ठ अफसरों को दी गई। आरोपी के पास से कुल 2.090 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 4 हजार रुपए बताई गई। जब्त गांजा के साथ आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंदिया को सौंप दिया गया। जीआरपी गोंदिया ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

3 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

5 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

5 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

5 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

6 hours ago