अवर्गीकृत

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। विकासखंड छुरिया के ग्राम जरहामहका निवासी दुर्गा साहू को योजना के अंतर्गत मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई है, जिससे उनके आवागमन की समस्या पूरी तरह से दूर हो गई है। दुर्गा साहू दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से पहले उन्हें कहीं आने-जाने के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। दैनिक कार्यों के लिए भी उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से वे अधिक आत्मनिर्भर हो गए हैं तथा आसानी से अपने आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन कर पा रही हैं। दुर्गा साहू ने बताया कि मोटराईज्ड ट्रायसायकल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे उनका समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने इस सुविधा के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Recent Posts

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

50 minutes ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

1 hour ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

1 hour ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

1 hour ago
राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव । नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…

1 hour ago