राजनांदगांव ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए 13 चाकूओं एवं 3 लाईटर गन को पुलिस ने जब्त किया है। आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर रखते जब्त कराया गया। राजनांदगांव पुलिस ने आमजनता से स्वयं से ऐसे वस्तुओं को जमा करने की अपील की।
मिली जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर एएसपी ऑप्स मुकेश ठाकुर एवं एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि के माध्यम से मंगाए गए चाकू के बारे में जानकारी एकत्रित कर कुल 13 नग चाकू एवं 3 नग लाईटर गन जब्त किया है। पुलिस ने ग्राहकों को खुद से चाकूओं को जमा कराने के निर्देश भी दिए हैं।
ग्राहकों का कहना है कि चाकू घरेलू उपयोग के लिए मंगाए गए थे। ऑनलाइन बेचे जा रहे सस्ते कीमत पर आकर्षक डिजाइन और कई रंगों के चाकू ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर मिलने वाले चाकू आकर्षक डिजाइन एवं रंग के होते हैं, जो सस्ते दामों पर बेचे जा रहे हैं। साथ ही ये चाकू पोर्टेबल, फोल्डेबल होते हैं, जिन्हें कैरी करना आसान होता है। जिससे प्रभावित होकर व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से वस्तुएं मंगाते हैं। सायबर सेल की टीम द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए चाकू के संबंध में जानकारी एकत्रित कर चाकू जब्त किया गया है। हालांकि सभी चाकू घरेलू उपयोग के लिए मंगाए गए थे, किंतु इसके दुरुपयोग किए जाने की संभावना भी बनी रहती है। यही वजह है कि दुरुपयोग व अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु चाकू जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-भानुप्रतापपुर के पिच्चेकट्टा जलाशय के…
मुरैना मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की शिकायत…
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने- काटने के लिये पहली बार…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम…
कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…
उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…