पहले चरण के मतदान की तैयारी में जुटी भाजपा और कांग्रेस, भाजपा पीले चावल के साथ मतदाताओं को बांटेगी मतदाता पर्ची

भोपाल
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदाता पर्ची के साथ भाजपा पीले चावल देकर मतदान करने का आग्रह करेगी। मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा इस बार डिजिटल तकनीक का सहारा लेगी। इसके लिए मोबाइल पर भी मतदान के लिए संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

इसमें पार्टी का प्रचार नहीं, बल्कि मतदान करने का आग्रह होगा। मध्य प्रदेश भाजपा ने इसकी तैयारी कर ली है। प्रदेश के 64,523 बूथों पर बूथ प्रभारी और पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी तय की गई है। इतना ही नहीं वोटरों की सुविधा के लिए भाजपा बूथ (मतदान केंद्र) पर ठंडे पानी की व्यवस्था, टेंट लगाकर कर छाया की व्यवस्था करेगी।

मध्य प्रदेश में लोकसभा के चुनाव अप्रैल-मई में चार चरणों में संपन्न होंगे, मतदान के दौरान भीषण गर्मी और लू-लपट संबंधी मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान की तैयारी में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां तैयारी में जुट गई है। वहीं निर्वाचन आयोग मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। मतदान के पांच दिन पहले निर्वाचन आयोग घर-घर मतदाता पर्ची बाटेगा।

 कांग्रेस की सलाह, मतदाताओं से संपर्क करने के दौरान गर्मी से बचने गमझे का करें उपयोग चुनाव प्रचार व मतदाताओं से संपर्क के दौरान गर्मी से बचने कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को टोपी और गमझें का उपयोग करने की सलाह दी है। मंडल, सेक्टर बूथ के कार्यकर्ताओं के लिए गर्मी से बचने के उपाय बताए जाएंगे।
 
प्रत्याशियों और संगठन के पदाधिकारियों से कहा गया है कि बूथ पर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएं। कांग्रेस ने सभी क्षेत्रों से जानकारी ली है कि विधानसभा क्षेत्र, सेक्टर और मंडल स्तर पर क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। ताकि चुनाव के समय तक पूरी व्यवस्थाएं की जा सकें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

43 minutes ago
एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देश में मौसम तेजी से बदल रहा…

48 minutes ago
CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

1 hour ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

1 hour ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

1 hour ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

1 hour ago