छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश बैठक एवं सम्मान समारोह

राजनांदगांव | पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय जिलाधीश महोदय धमतरी की अध्यक्षता, माननीय वीरेन्द्र नाग जिलाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण मिश्रा जी प्रांतीय संरक्षक, यशवंत देवान प्रान्तीय अध्यक्ष, गंगा प्रसाद साहू पूर्व प्रांतायक्ष, डॉ. रामकृष्ण मिश्र संस्थापक ९७ वर्ष, त्रिभुवन लाल साहू ९५ वर्षीय, दीनदयाल साहू ९३ वर्षीय आमंत्रित अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश विभूति के सम्मान समारोह में दिनांक १७/१२/२०२४ दिन- मंगलवार, प्रात: ११ बजे से शाम ५ बजे तक स्थान- साहू सदन भैंसमुड़ी तहसील शाखा- मगरलोड, जिला धमतरी में सम्पन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों सहित विभिन्न जिलों एवं तहसील अध्यक्ष एवं सदस्यगण बैठक में उपस्थित हुए।
बैठक में जिला रायपुर अध्यक्ष विद्यादेवी साहू, बलौदा-बाजार से विमलादेवी, महासमुंद से निर्मला साहू, पिथौरा से आर.डी. साहू, खैरागढ़ से रविन्द्र अग्रवाल एवं अन्य साथी, कांकेर से वाहिद खान, भाठापारा से खुमान सिंह वर्मा, भखारा से शाडिल्य, कवर्धा से विजय ठाकुर, कुरूद से आर.एन. चन्द्राकर, चौकी से ए. कुजूर, डोंगरगांव तहसील के ज्योतिषराम यादव व अन्य पदाधिकारी एवं कूल १८ सदस्य उपस्थित हुए। राजनांदगांव से अनिल शर्मा जिलाध्यक्ष, संरक्षक एस.आर.केहरी, नगर अध्यक्ष पी.आर. साव, प्रचार मंत्री सी.पी. कोसरिया, ए.के. कहार, पी.एल. वर्मा, रूपराम साहू, बुधराम वर्मा, बी.डी. साहू, आ.के. श्रीवास्तव, नारद सिंह घरड़े, देवेश ठाकुर, बाकेसिंह ठाकुर, सी.पी. साहू, मनहरण साव, कंवल राम साहू, बहुरसिंह, ओ.डी. जांगड़े, डोंगरगांव तहसील संरक्षक जे.एल. पटेल, हीरालाल ढ़ोमने, प्रवक्ता डोंगरगांव वाई.के. गहरवार डोंगरगांव से १८ राजनांदगांव से १८ एवं खैरागढ़ से ९ पेंशनर स्थापना दिवस तह. मगरलोड़ जिला- धमतरी में उपस्थित हुए।
पेंशनरो के मसीहा कहे जाने वाले स्व. डी.एस. नकारा का जन्म ८ अप्रैल १९१४ में हुआ। ८ अगस्त १९७२ को सेवानिवृत्त हुए। वे पूर्व वित्त मंत्रालय के वित्तीय सलाहकार थे। उनकी निष्ठापूर्वक सेवाओं के फलस्वरूप उन्हे ६ माह की सेवा में वृद्धि दी गई। ९५ वर्ष की आयु में दिनांक २९/०७/२००९ को अंतिम सांस ली।
प्रत्येक वर्ष १७ दिसम्बर को पेंशनर दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर स्व. नकारा जी को याद किया जाता है।
माननीय प्रांतीय अध्यक्ष यशवंत देवान ने अपने सम्बोधन में बताया की १७ दिसम्बर पेंशनर दिवस का इतिहास १५० वर्ष से अधिक पुराना है। रक्षा मंत्रालय के विशेष सलाहकार डी.एस. नकारा जी सितम्बर १९७२ में सेवानिवृत्त हुए। उन्हे अन्य पेंशनधारियों की तरह पेंशन प्राप्त करने अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके लिए उन्हे सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका लगाई, लम्बी कानूनी लड़ाई के पश्चात १७ दिसम्बर १९८२ को माननीय न्यायमूर्ति यशवन्त चन्द्रचूड़ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
पेंशन न तो कोई उपहार है और न ही इनाम है,
पेंशन एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का अधिकार है।
वीरेन्द्र नाग जिलाध्यक्ष धमतरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का पेंशनर संगठन माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद पेंशनर स्वाभिमान दिवस के रूप में पेंशनर दिवस मनाया जाता है। रायपुर जिलाध्यक्ष विद्यादेवी साहू ने पेंशनरों की समस्या को दूर करने एवं विसंगतियों को दूर करने पर जोर दिया।
भाठापारा के अध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने अपने ओजस्वी गीतों से पेंशनरों का उत्साह वर्धन किया। कुरूद के अध्यक्ष आर.एन. चन्द्राकर द्वारा संगठनों को मजबूत एवं क्रियाशील बनाने पर जोर दिया गया। राजनांदगां के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा नई पीढ़ी को सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान, अपनी योग्यता संगठन को मजबूत करने, उनकी समस्याओं पर मंथन कर निराकरण करने का प्रयास करना चाहिए। तभी पेंशनरों का महत्व बढ़ेगा। सभी साथियों में उत्साह एवं जागरूकता का संचार तथा पेंशनरों का महत्व बढ़ेगा। अंत में प्रान्ताध्यक्ष यशंवत देवान द्वारा अपने उद्बोधन में प्रदेश की गतिविधियों एवं भविष्य में संगठन को मजबूत करने पर विचार प्रगट किए। साथ ही आगामी कार्यवाही माननीय फर्म एवं सोसायटी के रजिस्ट्रार महोदय से संपर्क करके संगठन की कार्यवाही से अवगत कराया जाएगा। ग्राम के शालेय बच्चों द्वारा मनमोहक गीत एवं नृत्यों से लोगों का मन मोह लिया। पेंशनरों द्वारा उनकी प्रस्तुती पर प्रसन्न होकर पुरस्कृत किया गया।
जिला धमतरी, तहसील- मगरलोड़ के पेंशनरों पदाधिकारियों द्वारा सभी छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिले एवं तहसील से उपस्थित सभी पेंशनरों को नारियल व शॉल/गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए समस्त पेंशनरों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार मंत्री सी.पी. कोसरिया ने दी। मो.- ९७५५६००५७२

kgnews

Recent Posts

CG : स्पेशल लोक अदालत में चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निराकरण…

CG : स्पेशल लोक अदालत में चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निराकरण…

आपसी समझौते से 81.98 लाख रुपये के अवार्ड पारित, त्वरित एवं सुलभ न्याय मिला बेमेतरा…

5 minutes ago
CG : नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, हथियारों के साथ डिजिटल उपकरण जब्त…

CG : नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, हथियारों के साथ डिजिटल उपकरण जब्त…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

9 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर नवविवाहित दंपत्ति ने जताया आभार…

CG : सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर नवविवाहित दंपत्ति ने जताया आभार…

समयबद्ध, पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से मिली बड़ी राहत, शासन की योजनाओं का लाभ लेने…

12 minutes ago
राजनांदगांव : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने छुरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने छुरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण…

शासकीय योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी…

15 minutes ago
CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बेटे को घर से बेदखल कर सकता है ट्रिब्यूनल…

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बेटे को घर से बेदखल कर सकता है ट्रिब्यूनल…

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में…

25 minutes ago
CG : SVTU का बड़ा फैसला : ABC और APAAR आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश…

CG : SVTU का बड़ा फैसला : ABC और APAAR आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश…

भिलाईनगर । स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (एसवीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विभिन्न पाठ्यक्रमों में…

28 minutes ago