छत्तीसगढ़

CG : सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर नवविवाहित दंपत्ति ने जताया आभार…

समयबद्ध, पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से मिली बड़ी राहत, शासन की योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं शासकीय सेवाओं का लाभ अब नागरिकों को कम समय में, बिना अनावश्यक भागदौड़ के प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले की तहसील बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत किरीतपुर की निवासी प्रियंका, पिता नीलकंठ, जिनका विवाह बलौदाबाजार जिले की तहसील सिमगा अंतर्गत ग्राम नवागांव, पोस्ट कामता निवासी टिकेश्वर, पिता नारायण के साथ संपन्न हुआ है, ने विवाह उपरांत सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन किया।

आवेदन प्राप्त होने के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण एवं सत्यापन किया गया। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद निर्धारित समयावधि में विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं सुगमता के साथ संपन्न हुई, जिससे आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

नवविवाहित दंपत्ति ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना बेहद आसान रहा। उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और निर्धारित समय में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे उनका समय एवं आर्थिक व्यय दोनों की बचत हुई। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही यह डिजिटल सुविधा नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अब दंपत्ति को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इस प्रमाण पत्र का उपयोग महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, बैंक खाते से संबंधित प्रक्रियाओं, संयुक्त बैंक खाता खोलने, बीमा सेवाओं, श्रम कार्ड, पासपोर्ट, नाम परिवर्तन, विभिन्न शासकीय अभिलेखों के अद्यतन सहित अन्य आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यों में किया जा सकेगा।

नवविवाहित दंपत्ति ने विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन बेमेतरा, संबंधित अधिकारियों, ग्राम पंचायत तथा सेवा सेतु केन्द्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय सेवाओं को वास्तव में जनसुलभ बनाया है। यह व्यवस्था आम नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को अनेक महत्वपूर्ण शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन की इस डिजिटल पहल से न केवल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा वितरण को भी मजबूती मिली है। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सेवा सेतु पोर्टल एवं निकटस्थ सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।

kgnews

Recent Posts

MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

टीकमगढ़. मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य…

42 minutes ago
कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये…

52 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर…

57 minutes ago
सीएमडीसी-जेएनएआरडीडीसी एमओयू से क्रिटिकल मिनरल्स अनुसंधान को नई दिशा मिली

सीएमडीसी-जेएनएआरडीडीसी एमओयू से क्रिटिकल मिनरल्स अनुसंधान को नई दिशा मिली

रायपुर रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार…

1 hour ago
CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. ट्रेनों में चोरी करते कई बार चोर पकड़े जाते हैं, लेकिन आजाद हिंद एक्सप्रेस…

2 hours ago
भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल. शहर में कॉलोनी विकास और भवन अनुज्ञा से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के…

2 hours ago