राजनांदगांव : प्रभारी सचिव ने पीएम स्कूल डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण

– बच्चों के साथ की चर्चा
– लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष एवं भवन का किया निरीक्षण
राजनांदगांव । जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज पीएम स्कूल डोंगरगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण पद्धति, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था तथा उपलब्ध संसाधनों का विस्तार से अवलोकन किया। प्रभारी सचिव ने बच्चों के साथ आत्मीय चर्चा की। उन्होंने छात्रों से आगामी समर कैम्प में शामिल किए जाने वाले गतिविधियों के संबंध में सुझाव लिए और उनकी रुचि के अनुरूप कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की सुदृढ़ तैयारी कराई जाए तथा इसके लिए विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो। प्रभारी सचिव ने डिजिटल क्लासरूम में विद्यार्थियों को प्रभावी ऑनलाइन कोर्स और कौशल आधारित सीखने के अवसर प्रदान करने के निर्देश भी दिए। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बेहतर लर्निंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षण व्यवस्था करने के निर्देश शिक्षकों को दिए। प्रभारी सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की गतिविधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, एसडीएम एम भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

1 hour ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

1 hour ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

1 hour ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

2 hours ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर  जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी…

2 hours ago