राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया ज़िले अंतर्गत मानबाजार विधानसभा में आयोजित परिवर्तन यात्रा (रथ यात्रा) में शामिल हुए।
इस अवसर पर उमड़े जनसैलाब और अभूतपूर्व उत्साह ने स्पष्ट कर दिया कि बंगाल अब बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण की नई दिशा देने के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा में कार्यकर्ताओं और नागरिकों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता भाजपा के विज़न को स्वीकार कर रही है और बंगाल में बदलाव का वातावरण बन चुका है।
कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शर्मा ने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने इसे बंगाल में विकास और जनकल्याण की नई शुरुआत बताया। यह संदेश दिया कि बंगाल अब बदलाव की राह पर है। लोगों को संबोधिक किया।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत खाद्य…
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…
भोपाल भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…
भोपाल मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…
जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…