छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी.

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार-

  • निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा पदस्थ किया गया है।
  • निरीक्षक उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • निरीक्षक समीर तिवारी को रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी रुद्री पदस्थ किया गया है।
  • निरीक्षक तापेश्वर नेताम को थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी बोराई नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर पदस्थ किया गया है।

पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिसिंग को अधिक परिणामोन्मुख, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ संधारण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

SP का सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र में सक्रिय एवं दृश्यमान पुलिसिंग सुनिश्चित करें। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

धमतरी पुलिस का यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में सुदृढ़, पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग को नई दिशा प्रदान करेगा। निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना से पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। साथ ही नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Admin

Recent Posts

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

33 minutes ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

33 minutes ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

33 minutes ago
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश

भोपाल  प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग…

53 minutes ago
खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से कहा है कि वे खुले मन से…

58 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को फटकार, कहा- सरेंडर करो, वरना जमानत होगी रद्द

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को फटकार, कहा- सरेंडर करो, वरना जमानत होगी रद्द

इंदौर  राजा रघुवंशी मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम  रघुवंशी को चेतावनी दी…

60 minutes ago