राजनांदगांव : बजट में तालाब सौंदर्यीकरण सड़कों व पेयजल पर फोकस…

राजनांदगांव , वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद डुरेंद्र साहू ने नगर निगम के वर्ष 2026-27 के बजट को दूरदर्शी और जनहितकारी बताते हुए महापौर मधुसूदन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में वार्ड 45 सहित पूरे शहर के समग्र विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। पार्षद साहू ने बताया कि वार्ड के तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रावधान किया जाना सराहनीय है।

इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ नागरिकों को स्वच्छ व सुंदर स्थल मिलेगा। आरके नगर चौक से डोंगरगांव रोड तक सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपए का प्रावधान विकास को गति देगा। साथ ही वार्ड 45 में 5 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक निर्माण से पेयजल समस्या दूर होगी। उन्होंने हाई मास्क लाइट योजना में वार्ड को शामिल किए जाने को भी महत्वपूर्ण बताया।

इससे क्षेत्र में सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था मजबूत होगी। शहर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग सेंटर की स्थापना को उन्होंने भविष्य की जरूरतों के अनुरूप निर्णय बताया। महिलाओं के लिए 2 करोड़ की लागत से हॉस्टल निर्माण को भी उन्होंने अहम पहल कहा। इससे कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित आवास मिलेगा। वहीं कन्या हाई स्कूलों में निर्धन छात्राओं के लिए 5 लाख रुपए का प्रावधान शिक्षा को बढ़ावा देगा। पार्षद ने कहा कि बजट में विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कारगर साबित होगा।

kgnews

Recent Posts

CG : पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी …

CG : पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी …

रायपुर । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में…

5 minutes ago
₹12 हजार कमाने वाले के खाते में ₹165 करोड़ का लेनदेन, CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

₹12 हजार कमाने वाले के खाते में ₹165 करोड़ का लेनदेन, CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भिलाई खुर्सीपार निवासी अनिमेष सिंह के बैंक खाते में वर्ष 2020 में आए 165 करोड़…

21 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

रायपुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के…

23 minutes ago
CG : नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े …

CG : नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े …

रायपुर । बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और…

27 minutes ago
CG : सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा सफल: 1040 विशिष्टजनों का रायपुर में भव्य स्वागत …

CG : सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा सफल: 1040 विशिष्टजनों का रायपुर में भव्य स्वागत …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा' सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। पांच…

30 minutes ago
जेल में बंद 2 यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, महिला से ₹50 हजार और वीडियो हटाने के लिए ₹2 लाख मांगने का आरोप

जेल में बंद 2 यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, महिला से ₹50 हजार और वीडियो हटाने के लिए ₹2 लाख मांगने का आरोप

दुर्ग-भिलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट…

44 minutes ago