CG : ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता, 7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पिछले 7 वर्षों से फरार आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष), निवासी किलकिला थाना लैलूंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला 12 मार्च 2019 का है, जब प्रार्थी राजकुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उसका पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) अपने मोहल्ले की एक युवती के साथ रह रहा था। इसी बात को लेकर 11 मार्च 2019 को गांव में एक पंचायत बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर उसे प्रताड़ित किया गया और उस पर जुर्माना भी लगाया गया। इस घटना से मानसिक रूप से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने में कई लोगों की भूमिका रही है। इसके आधार पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 67/2019 दर्ज कर धारा 306 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान 7 आरोपियों को 4 अप्रैल 2019 को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनमें रामसिंह पैंकरा, गांधीराम पैंकरा, कार्तिकराम पैंकरा, मनु पैंकरा, करमसिंह पैंकरा, हलधर नागवंशी और धनीराम पैंकरा शामिल थे। इन सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया था।

इसके अलावा कुछ अन्य आरोपी जैसे गोपाल यादव, करमचंद पैंकरा, सजन पैंकरा, जदुमणी पैकरा, भुकदेव पैंकरा, पहलवान पैंकरा, जमुनाडिहा और उसत पैंकरा लंबे समय से फरार चल रहे थे। पर्याप्त समय तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर पुलिस ने धारा 173(8) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत आगे की कार्रवाई करते हुए अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। हालांकि “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों की पुनः जांच और पतासाजी शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी जदुमणी पैकरा क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना पर लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 22 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।

जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं, जिनमें गोपाल यादव, करमचंद पैंकरा, सजन पैंकरा, पहलवान पैंकरा, उसत पैंकरा और जमुनाडिहा शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस टीम सक्रिय रूप से उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहना अब संभव नहीं है और ऐसे सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और पुराने लंबित मामलों के निपटारे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। “ऑपरेशन तलाश” के तहत लगातार हो रही गिरफ्तारियों से यह स्पष्ट है कि पुलिस फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह सक्रिय है। स्थानीय स्तर पर इस गिरफ्तारी को न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को लंबे समय बाद राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago