डोंगरगढ़ , अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज द्वारा कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेमरिया, गोछिया, दानी घटोली, भाटकुडेरा, सिंगापुरी एवं कु. दुनिया सहित 6 ग्रामों में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की नवनिर्मित प्रतिमाओं का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह मंत्री विजय शर्मा एवं विधायक भावना बोहरा जी शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा जी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कबीरधाम जिले में लोधी समाज के लिए 50 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण की घोषणा की। अन्य मांगों पर परीक्षण उपरांत कार्यवाही का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 20 मार्च केवल एक तिथि नहीं, बल्कि त्याग, साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महारानी अवंतीबाई लोधी केवल लोधी समाज की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की वीरांगना एवं देश की शान हैं, जिनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
बोर्ड का गठन किया जाए: लोधी समाज की ओर से मुख्यमंत्री को प्रदेश स्तरीय मांग पत्र सौंपा गया। इसमें प्रमुख रूप से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बोर्ड के गठन, रायपुर मंडी गेट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण, बजट 2026-27 में राजनांदगांव जिले के ग्राम मुसरा में महाविद्यालय स्थापना एवं उसका नामकरण, तथा रामा टोला स्थित वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के पद सृजन एवं वाणिज्य संकाय के पुनर्जीवन की मांग शामिल है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व विधायक गिरिवर जंघेल, कमलेश वर्मा, फेरूं राम वर्मा, महामंत्री कृष्ण कुमार सिगौर, जीवन कौशिक, विमल पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष दशमत जंघेल आदि मौजूद रहे।
सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…
जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…
एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…