0 नाबालिग बालक को 12 घंटो के भीतर बरामद कर परिजनो के सपुर्द किया गया
राजनांदगांव | प्रार्थी ज्ञानेश कुमार तुमरेकी निवासी वीर नारायण सिंह कॉलोनी रेवाडीह थाना लालबाग जिला राजनांदगांव दिनांक 25-26.02.2025 की मध्य रात्रि को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, उसका नाबालिक पुत्र उम्र 14 वर्ष 10 माह दि0 25/02/25 के सुबह 10ः30 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है। उक्त सूचना पर गुम इंसान दर्ज कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार अपराध क्रमांक 82/25 धारा 137(2) बीएनएस अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। उक्त संवेदनशील घटना के संबंध में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों को अवगत कराया गया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव मोहित गर्ग, अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्ग दर्शन व दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग प्रशिक्षु भा0पु0से0 ईशु अग्रवाल के नेतृत्व मे थाने से टीम गठित कर सउनि पुखराज देशमुख एवं सायबर सेल के सहयोग से गुमशुदा/लापता बालक को 12 घंटो के भीतर राजिम जिला गरियाबंद से बरामद कर बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि. पुखराज देशमुख, आर0 क्र0-1411 बर्मा प्रसाद व सायबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…
रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…
भोपाल जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…
धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…