छत्तीसगढ़

CG : जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/उपसरपंच के निर्वाचन हेतु दिया गया प्रशिक्षण

बलरामपुर, जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायतों के उप सरपंच के निर्वाचन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं जनपद पंचायत स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला/जनपद स्तर पर अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, उप सरपंच निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के सम्पन्न होने के उपरांत, जिला/जनपद पंचायतों में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का निर्वाचन क्रमशः 05 मार्च 2025 एवं 04 मार्च 2025 को होना है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत के उप सरपंच का निर्वाचन 08 मार्च 2025 को होना है। जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिये अपर कलेक्टर, बलरामपुर को पीठासीन अधिकारी नियुक्ति किया गया है। जनपद पंचायतों में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिये संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर आर एस लाल, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : यूरिया वितरण में राहत, किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

राजनांदगांव : यूरिया वितरण में राहत, किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

राजनांदगांव । खरीफ 2026 के दौरान किसानों को यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

2 minutes ago
CG : दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम …

CG : दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम …

रायपुर । जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय…

4 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य …

CG : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य …

रायपुर । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के…

8 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर कृषि को मिल रहा नया संबल …

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर कृषि को मिल रहा नया संबल …

रायपुर । किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश…

11 minutes ago
CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर…

22 minutes ago
CG : बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत : पावर कंपनी …

CG : बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत : पावर कंपनी …

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए…

26 minutes ago