राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण संघ राजनांदगांव ने महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई…राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण संघ राजनांदगांव ने महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई…

राजनांदगांव , महिला सशक्तिकरण संघ राजनांदगांव द्वारा धम्म कीर्ति बुद्ध विहार बसंतपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान भव्य समारोह व बौद्ध विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य व पुलिस काउंसलर वच्छला सहारे रहीं।

समारोह का शुभारंभ महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण और त्रिशरण पंचशील के सामूहिक पठन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि वच्छला सहारे ने बाबा साहेब के जीवन प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि माता-पिता को बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक शिक्षा भी देनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान में टूटते परिवारों पर चिंता जताते हुए आपसी सामंजस्य बनाए रखने के गुर सिखाए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल खोब्रागढ़े को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, स्वर्गीय बीएस जागृत (सेवानिवृत्त DSP) की स्मृति में सभी अतिथियों को भारत का संविधान की प्रतियां वितरित की गईं।

बौद्ध पद्धति से परिणय सूत्र: दूसरे सत्र में संस्कारक मिलिंद शेन्डे द्वारा बौद्ध धम्म पद्धति से एक जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। जिला अध्यक्ष बुद्धिमित्रा वासनिक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. रचना रंगारी, डॉ. सुजाता वासनिक सहित महिला पदाधिकारी और उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहे। अंत में सचिव माया वासनिक ने आभार प्रदर्शन किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *