राजनांदगांव , पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा केशर नगर स्थित गायत्री विद्या पीठ में 21 अप्रैल से 15 मई तक 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से संचालित होगा। शिविर में ऑफलाइन कक्षाएं सुबह 6 से 7.30 बजे तक गायत्री विद्या पीठ में चलेंगी। ऑनलाइन सत्र शाम 6 से 7. 30 बजे तक आयोजित होंगे। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार द्वारा अधिकृत प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण के लिए 1099 रुपए की सहयोग राशि निर्धारित है। जिसमें योग एवं आयुर्वेद से संबंधित पाठ्य सामग्री प्रदान की जाएगी।
पंजीयन के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क आयोजकों ने नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए सह-योग शिक्षक के रूप में आगे आएं। पंजीयन के लिए इच्छुक व्यक्ति 9425240441, 7582222528, 9424125171 या 6265005277 पर संपर्क कर सकते हैं।
