छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 313 हितग्राहियों को कराया जाएगा राजनांदगांव जिले से शिरडी, शनिसिंघनापुर, त्रयम्बकेश्वर की यात्रा

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 313 हितग्राहियों को 30 अप्रैल 2025 से 3 मई 2025 तक राजनांदगांव जिले से शिरडी, शनिसिंघनापुर, त्रयम्बकेश्वर की यात्रा कराई जाएगी। योजना अंतर्गत यात्रा में शामिल होने के लिए 60 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक (महिला/पुरूष) एवं विधवा व परित्यक्त महिला हितग्राही आवेदन कर सकते है। 80 प्रतिशत हितग्राही बीपीएल अंत्योदय एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के कार्डधारी होंगे तथा 20 प्रतिशत हितग्राही गरीबी रेखा के ऊपर के नागरिक होंगे, जो आयकर दाता ना हो। इस योजना अंतर्गत 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र के तथा 25 प्रतिशत हितग्राही शहरी क्षेत्र के होंगे। योजना के तहत पात्रता रखने वाले हितग्राही जो इस योजना का लाभ पूर्व में नहीं लिए है, वे जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त तथा नगर पालिका, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कार्यालय में यात्रा प्रारंभ के 15 दिवस पूर्व आवेदन जमा कर सकते है। इस संबंध में सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों को पत्र लेख किया गया है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

42 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

57 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

57 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago