छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में 5 रुपए में मिल रही हार्ट प्रोटेक्शन किट – हॉस्पिटल तक पहुंचने में मिलता है समय, अटैक से बचाने उदयाचल सामाजिक संस्था की पहल

राजनांदगांव के गंज लाइन स्थित सामाजिक संस्था उदयाचल हॉस्पिटल हार्ट अटैक से बचने हृदय रक्षक किट मात्र 5 रुपए में उपलब्ध करा रही है। मेडिकल एक्सपर्ट पद्म श्री पुखराज बाफना ने बताया कि हार्ट अटैक के लक्षण होने पर यह हृदय रक्षक किट निर्देशानुसार ले लिया जाए, तो चिकित्सक तक पहुंचने का सुरक्षित समय मिल सकता है।समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सामाजिक संस्था उदयाचल हॉस्पिटल के अध्यक्ष राजेंद्र बाफना और अशोक मोदी ने बताया कि इस किट को अपने पर्स/पॉकेट में सुरक्षित रख सकते हैं। कोरोना के बाद युवा वर्ग मोटापा, डायबिटीज, दमा, पुराना हार्ट अटैक, अटैक की फैमिली हिस्ट्री, बुजुर्गों को कोरोना होना ऐसे लक्षण वालों को ज्यादा हार्ट अटैक आने लगे हैं।हार्ट अटैक से बचने हृदय रक्षक किटहार्ट अटैक से बचने हृदय रक्षक किटहृदय रक्षक किट के उपयोग का तरीकाजब किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है तो उसे छाती, पीठ मे दर्द, पसीना, सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। उस स्थिति में जो गोली कागज में बंधी है उसे तत्काल सॉर्बिट्रेट टेबलेट को जीभ के नीचे डालना है और बाकी को पानी से लेना है। इससे पीड़ित व्यक्ति को हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय मिल जाएगा। इस किट से किसी अन्य की जिंदगी भी बचा सकते हैं।उदयाचल हॉस्पिटल के अध्यक्ष राजेंद्र बाफना और अशोक मोदी।उदयाचल हॉस्पिटल के अध्यक्ष राजेंद्र बाफना और अशोक मोदी।आंखों से संबंधित सभी उपचार किए जा रहे है।आंखों से संबंधित सभी उपचार किए जा रहे है।उन्होंने बताया कि उदयाचल मेडिकल शॉप से यह दवाई ले सकते हैं। इसके साथ ही पीआरओ गौतम बाफना ने बताया कि हॉस्पिटल में आंखों से संबंधित सभी उपचार विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी से युक्त मशीनों द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। इसी प्रकार दांत से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज डेंटल एक्सपर्ट की टीम की देखरेख में किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

गैस त्रासदी के जख्म भरने की पहल, भोपाल की जहरीली मिट्टी और भूजल को किया जाएगा शुद्ध

गैस त्रासदी के जख्म भरने की पहल, भोपाल की जहरीली मिट्टी और भूजल को किया जाएगा शुद्ध

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे के खात्मे के बाद अब…

25 minutes ago
MP को बड़ी सौगात, ₹4415 करोड़ से बनेगा बैतूल-खंडवा-जुलवानिया नेशनल हाईवे

MP को बड़ी सौगात, ₹4415 करोड़ से बनेगा बैतूल-खंडवा-जुलवानिया नेशनल हाईवे

खंडवा खंडवा जिला इकॉनामिक कॉरिडोर के रूप में जल्द ही विकसित होने वाला है। बुधवार…

33 minutes ago
मध्यप्रदेश में HIV के बढ़ते मामले चिंता का कारण, केस दोगुने; जांच और जागरूकता पर सवाल

मध्यप्रदेश में HIV के बढ़ते मामले चिंता का कारण, केस दोगुने; जांच और जागरूकता पर सवाल

इंदौर.  मध्य प्रदेश में एचआईवी संक्रमण को लेकर सामने आए ताजा आंकड़ों ने स्वास्थ्य तंत्र…

34 minutes ago
जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

रायपुर    शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण…

2 hours ago
पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

10 hours ago