बैतूल में दो बाइक की भिडंत, पिता–पुत्र सहित तीन की मौत, दो घायल

बैतूल/अमरवाड़ा

 जिले में एक बाइक खड़े ट्रक से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी के राजाखोह ढाना के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है

सिंगोड़ी पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शवों को एंबुलेंस के अमरवाड़ा के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका पोस्टमार्टम होगा।

वाहन चालक मौके से फरार हो गया

सिंगोड़ी पुलिस ने बताया कि घटना में राजगुरु पिपरिया निवासी प्रमोद कमरे और मुंशी सरेआम की मौत हो गई। दोनों किसी काम से अमरवाड़ा जा रहे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस में सब पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाए। साथ ही मौके से वाहन क्रमांक एच आर 63 आर 6338 को जब्‍त किया गया है। घटना के बाद से ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में कुकरू-खामला मार्ग पर लहास गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिता–पुत्र सहित तीन लोगों की गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में एक तीन साल का बालक भी शामिल है। घायलों को भैंसदेही के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह है घटनाक्रम

भैंसदेही थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बासनेर के रविंद्र कास्देकर उम्र 28 साल अपने तीन वर्ष के पुत्र प्रियांशु कास्देकर और छोटू कास्देकर के साथ बाइक से बासनेर जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक पर सुरेश गन्नू बारस्कर उम्र 30 साल निवासी हरिमऊ और मंगल काशीराम आ रहे थे। लहास गांव के पास रास्ते में अचानक दोनों बाइक्स की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार रविंद्र कास्देकर और उनके बेटे प्रियांशु की मौत हो गई, जबिक दूसरी बाइक पर सवार सुरेश ने भी गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही दम तोड़ दिया। मंगल और छोटू बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को डायल 100 से उपचार के लिए भैंसदेही के अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

3 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

3 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

3 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

3 hours ago