राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जेल विभाग द्वारा सफाई अभियान हेतु श्रमदान एवं संगोष्ठी कार्यक्रम के आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत उप जेल डोंगरगढ़ में 9 से 20 दिसम्बर 2024 तक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। 9 दिसम्बर को पाकशाला सफाई, 10 दिसम्बर को स्नानागार एवं शौचालय सफाई, 11 दिसम्बर को बैरक एवं प्रांगण सफाई का आयोजन किया गया। 12 दिसम्बर को कार्यालय सफाई, 13 दिसम्बर को कचरा प्रबंधन पर संगोष्ठी, 14 दिसम्बर को दीवारों की सफाई एवं चित्रकारी, 15 दिसम्बर को जेल कालोनी की सफाई, 16 दिसम्बर को ध्यान कार्यक्रम, 17 दिसम्बर को स्वच्छता पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम, 18 दिसम्बर को स्वच्छता पर लेख, 19 दिसम्बर को वृक्षारोपण एवं बेरक क्रिकेट, 20 दिसम्बर को सफाई हेतु सजग रहने वाले बंदियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
अंबिकापुर। शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) वैक्सीन का ट्रायल मार्च…
रायपुर। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के…
रायपुर। चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल-नकदी लूटने वाले गिरफ्तार हुए है। 5 जून को पीड़ित…
रायपुर प्रदेश में गौण खनिजों के अवैध दोहन को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा…
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का 7 जून को एक दिवसीय रायपुर प्रवास रायपुर…
रायपुर. गर्मी और उमस से परेशान प्रदेशवासियों को दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार है. मौसम विभाग…