छत्तीसगढ़

CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

अंबिकापुर। शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) वैक्सीन का ट्रायल मार्च 2026 से जारी है। इस महत्वपूर्ण परीक्षण के तहत बूस्टर डोज लगाने एवं ट्रायल की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD), भोपाल के वैज्ञानिक अंबिकापुर पहुंचे। फार्म प्रबंधक डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि ASF वैक्सीन का विकास NIHSAD, भोपाल के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। वैक्सीन ट्रायल का संचालन पशुपालन विभाग के संचालक के निर्देशानुसार किया जा रहा है। ट्रायल के निरीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेंकटेश, डॉ. सेंथिल कुमार तथा डॉ. राजू कुमार समय-समय पर शासकीय सुकर फार्म का दौरा कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अफ्रीकन स्वाइन फीवर(ASF) सूअरों में होने वाली अत्यंत घातक वायरल बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर बहुत अधिक होती है। यह रोग घरेलू एवं जंगली दोनों प्रकार के सूकरों को प्रभावित करता है। वर्तमान में इस बीमारी का कोई प्रभावी उपचार उपलब्ध नहीं है तथा वैक्सीन अभी परीक्षण एवं अनुसंधान के चरण में है।

उल्लेखनीय है कि देश में ASF वैक्सीन का यह प्रथम ट्रायल है। वर्तमान समय में भारत सहित विश्व के अधिकांश देशों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर के लिए कोई पूर्ण रूप से स्वीकृत व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इस वैक्सीन का सफल परीक्षण सूकर पालन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकता है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी. के. मिश्रा ने बताया कि ट्रायल के दौरान सभी वैज्ञानिक मानकों एवं जैव-सुरक्षा (बायोसिक्योरिटी) उपायों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का परीक्षण सफल रहता है, तो इसका लाभ न केवल भारत बल्कि विदेशों के सूकर पालकों को भी मिलेगा तथा इस बीमारी से होने वाली भारी आर्थिक क्षति को कम करने में मदद मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम बनी U-18 एशिया कप चैंपियन, महिला टीम ने जीता कांस्य पदक …

CG : भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम बनी U-18 एशिया कप चैंपियन, महिला टीम ने जीता कांस्य पदक …

रायपुर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए U-18 एशिया कप 2026 का…

6 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष पांडे का इंडिया ‘A’ टीम में चयन, प्रदेश में खुशी की लहर …

CG : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष पांडे का इंडिया ‘A’ टीम में चयन, प्रदेश में खुशी की लहर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का इंडिया 'A' टीम के श्रीलंका दौरे…

20 minutes ago
CG : बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश …

CG : बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश …

बिलासपुर। बिलासपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से…

29 minutes ago
CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

रायपुर/दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति…

36 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…

44 minutes ago
CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

मैनपाट। विकासखंड मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मृत्यु होने संबंधी जानकारी आने के…

48 minutes ago