छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : रात में सूना रहता स्वास्थ्य केंद्र समय से पहले चले जाते हैं कर्मी…

तुमड़ीबोड़ , ग्रामवासियों द्वारा सुशासन तिहार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर की गई शिकायतों की जांच करने स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम तुमड़ीबोड़ पहुंची। जांच के दौरान ग्रामीणों द्वारा लगाए गए कई आरोप सही पाए गए, जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच दल में जिला क्षय अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया व स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी रहीशा बेगम शामिल थीं। शिकायतकर्ता हेमिन भाई, भगवती बाई, मधु, पुष्पा साहू, देव कुमारी साहू व मिलाप साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी अक्सर निर्धारित समय से देर से पहुंचते हैं तथा समय से पहले अस्पताल छोड़कर अपने घर चले जाते हैं। इससे मरीजों को समय पर इलाज और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पातीं। कई बार दवाइयों की उपलब्धता को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कर्मचारियों के रहने के लिए आठ शासकीय क्वार्टर बने हुए हैं, लेकिन उनमें से केवल दो क्वार्टरों में ही कर्मचारी निवास करते हैं। शेष छह क्वार्टरों में ताला लगा रहता है, जिसके कारण रात के समय स्वास्थ्य केंद्र लगभग सूना हो जाता है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

उपस्थित रहने वाले स्टाफ की नियुक्ति की रखी मांग ग्रामीणों ने बताया कि स्टाफ नर्स पिंगला साहू पिछले 13 वर्षों से अपने शासकीय क्वार्टर में निवास कर दिन-रात मरीजों की सेवा कर रही हैं। उनका कहना है कि जब एक कर्मचारी लगातार क्वार्टर में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकता है, तो अन्य कर्मचारियों को भी ऐसा करना चाहिए। जांच के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण कर नई व नियमित रूप से उपस्थित रहने वाली स्टाफ की नियुक्ति की मांग की।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

रायगढ़. सियासत की बिसात पर अक्सर तनाव, तीखे बयान और तल्खियों की ही खबरें सुर्खियां…

34 minutes ago
भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

  धार  धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में  मां वाग्देवी की अष्टधातु की प्रतिमा…

41 minutes ago
CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

57 minutes ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

1 hour ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

1 hour ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

1 hour ago