राजनांदगांव : रास्ता बनाने चार गांवों के ग्रामीण करेंगे भूमि का दान …

छुरिया l छुरिया के ग्राम पंचायत पिनकापार, कुबराडीह, रानीतालाब सहित आसपास के चार गांवों के ग्रामीणों ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर रास्ता निर्माण के लिए जमीन दान करने की सहमति दी। यह पहल जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा के प्रयासों से हो सकी। जिनकी निवेदन पर राजकुमार ठाकुर, अवध राम कंवर, लीमन कुमार कंवर, रामसाय ठाकुर, नरेन्द्र कुमार सिन्हा, भागचंद यादव, रहिमन साहू सहित किसानों ने समाजहित में अपनी जमीन देने का कदम उठाया।

ग्राम पंचायत पिनकापार में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि पिनकापार में हाईस्कूल होने के कारण आसपास के गांवों के बच्चे रोजाना पगडंडी रास्ते से होकर स्कूल आते-जाते हैं। विशेषकर बारिश के दिनों में यह रास्ता अत्यंत कठिन और खतरनाक हो जाता है। जिससे कई बच्चों को पढ़ाई छोड़ने की मजबूरी तक आ गई। इसी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने बैठक कर स्थायी समाधान निकालने का निर्णय लिया, जिस स्थान पर सड़क निर्माण प्रस्तावित है, वह निजी जमीन है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष ने किसानों से जमीन दान करने का निवेदन किया। जिस पर किसानों ने लिखित सहमति दी।

दानदाताओं का ग्रामीणों ने किया आत्मीय सम्मान ग्रामीणों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए दानदाताओं का गुलाल लगाकर सम्मान किया। ग्रामीणों को संजय ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा अपनी निजी जमीन समाज के हित में दान देना केवल जमीन का दान नहीं, बल्कि विकास, सहयोग और मानवता का जीवंत उदाहरण है। इस अवसर पर गीता लाल पटेल, सुखलाल चंद्रवंशी, सरपंच मनसा लाल कंवर, छन्नूलाल वारदे, बेलास राम गंधर्व, राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।सभाी ने स्वागत किया?

kgnews

Recent Posts

CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन-सचिव समेत कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन-सचिव समेत कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर/दुर्ग. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय…

30 minutes ago
हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल

हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल

हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल सप्रे संग्रहालय में…

38 minutes ago
मत्स्य पालकों को मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, आधुनिक सामग्री बांटकर आजीविका को किया मजबूत

मत्स्य पालकों को मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, आधुनिक सामग्री बांटकर आजीविका को किया मजबूत

कोंडागांव/रायपुर. सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को कोंडागांव जिले के ग्राम…

40 minutes ago
31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण की धड़कन रोकने से हाईकोर्ट का इंकार, दुष्कर्म पीड़िता मामले में बड़ा फैसला

31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण की धड़कन रोकने से हाईकोर्ट का इंकार, दुष्कर्म पीड़िता मामले में बड़ा फैसला

जबलपुर  हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था 31 सप्ताह से अधिक…

1 hour ago
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग फोटोयुक्त…

1 hour ago
CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास…

1 hour ago