राजनांदगांव : मूकमाटी एक्स्प्रेस में और दो कोच जुड़ेगे, यात्रियों को राहत …

राजनांदगांव l यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही। यात्रियों की मांग को देख रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 11702-11701 जबलपुर-रायपुर-जबलपुर मूकमाटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से 2 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बदलाव दो चरणों में लागू होगा।

पहला चरण 13 अप्रैल से शुरू होगा। कोच संख्या 16 से बढ़ाकर 18 की जाएगी। 1 स्लीपर, 4 सेकेंड सीटिंग, 8 जनरल, 1 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड एवं 1 जनरेटर कार शामिल रहेगी। दूसरा चरण 14 मई से शुरू होगा। कोच की कुल संख्या 18 ही रहेगी, लेकिन श्रेणियों में बदलाव किया जाएगा। एसी-3 कोच की संख्या बढ़ाकर 2 कर दी जाएगी, जबकि जनरल कोच घटाकर 7 किए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपने कोच और श्रेणी की जांच करने अपील की है।

यात्रियों को राहत देने एलटीटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और बिलासपुर में स्टॉपेज दिया गया है। एलटीटी- हावड़ा के बीच 1-1 फेरे की स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 01145 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल 14 अप्रैल को एलटीटी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 01146 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल 16 अप्रैल को हावड़ा से प्रस्थान करेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : CBI ने भिलाई में मारी रेड, पीएससी घोटाले में कार्रवाई …

CG : CBI ने भिलाई में मारी रेड, पीएससी घोटाले में कार्रवाई …

रायपुर। पीएससी घोटाले में सीबीआई ने बुधवार को पूर्व सचिव जेके धुव्र के यहां दबिश…

2 minutes ago
भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना…

47 minutes ago
पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सूखे पेयजल स्रोतों की…

53 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित…

2 hours ago
CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

2 hours ago
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

 इंदौर  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…

2 hours ago