राजनांदगांव | रेल रोकने के मामले में आरपीएफ डोंगरगढ़ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सीसीटीवी फुटेज और फोटोग्राफी के आधार पर अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं इस घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पतासाजी जारी है। सूत्रों को लगाया गया है। मुसरा रेलवे स्टेशन में 10 अप्रैल को गाड़ी संख्या गोंदिया-रायपुर लोकल ट्रेन को रोक कर रेलवे रोको जैसी गतिविधि की गई थी।

लोकल ट्रेन के विलंब से संचालन को लेकर यात्रियों ने ट्रैक पर उतर कर इंजन के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। आरपीएफ डोंगरगढ़ ने रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *