राजनांदगांव : लखोली क्षेत्र के वार्डो का महापौर ने किया निरीक्षण

सफाई पानी देख पानी भरान क्षेत्र से पानी निकासी की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

लखोली उप स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लेकर मौसमी बिमारी से बचाव एवं ईलाज हेतु की चर्चा

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् लखोली में बने आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगो से मुलाकात कर कहा नियमानुसार आबंटन हेतु करें आवेदन

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव द्वारा वार्ड निरीक्षण की कडी में लखोली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32,33 एवं 35 का निरीक्षण कर वार्डवासियों से मुलाकात कर पानी सफाई के संबंध में चर्चा किए और वार्ड में व्यवस्था सुदृढ़ करने तकनीकी एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किए।

वार्ड नं. 32 व 33 निरीक्षण के दौरान संजय नगर तथा बैगापारा में वार्डवासियों से रूबरू हो कुछ घरो में पानी कम आने की शिकायत पर पानी आने के समय निरीक्षण कर निराकरण करने के निर्देश दिए। पानी भरान क्षेत्र मंे पानी निकासी की व्यवस्था के अलावा ग्रामीण वार्ड को ध्यान में रखकर समुचित साफ सफाई करने कहा। सरेखिन तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए राज्य प्रवर्तित योजनान्तर्गत प्रस्ताव तैयार करने अधिकारी को निर्देश दिए। सामुदायिक भवन एवं मंच निर्माण की मांग पर स्टीमेट तैयार करने कहा। वही वार्ड नं. 35 संतोषी नगर तालाब में टो वाल तथा नाली के शेष कार्य पूर्ण करने कार्यवाही करने कहा। उन्होने कहा कि, बरसात को ध्यान में रखकर मौसमी बिमारी के रोकथाम के लिए सघन बस्ती में साफ सफाई एवं पानी निकासी की व्यवस्था करें तथा नाली नालों की सफाई कराए।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3-02-1024x524.jpg

महापौर श्री यादव लखोली उप स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लेकर व्यवस्था एवं दवा की उपलब्धता की जानकारी लिए। उन्होने कहा कि, मौसमी बिमारी डेन्गु मलेरिया की रोकथाम के लिए लोगो को उपाए करने समझाईस देवे बिमार व्यक्तियों का ईलाज कर उन्हे सावधानी के उपाए बताए लोगो में जागरूकता लावें।

महापौर श्री यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लखोली में बने आवासों का निरीक्षण कर अवैध रूप से निवासरत् लोगो से कहा कि, आवास के लिए निगम के आवेदन करें। जिससे शासन के नियमानुसार आबंटन किया जायेगा। राशि जमा करने परिस्थिति अनुरूप समय दिया जायेगा। उन्होने कहा कि, शासन की योजना का शासन नियमों के अनुसार ही क्रियान्वयन किया जाता है। योजना का लाभ लेने नियमों का पालन करना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य डीलेश्वर प्रसाद साहू, पार्षद गिरजा संतोष निर्मलकर, रीना सिन्हा, चन्द्रिका साहू, संतोष साहू, उर्दु एकाडमी के पूर्व अध्यक्ष अकरम कुरैशी, पूर्व नामांकित पार्षद हकीम खान, समाजसेवी राजू डागा सहित उपअभियंता अशोक देवांगन तथा वार्डवासी उपस्थित थें।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

57 minutes ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

1 hour ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

1 hour ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

2 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

2 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

3 hours ago