छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लोगों से 132 आवेदन मिले, मेयर यादव ने नागरिकों से किया संवाद…

राजनांदगांव , नागरिकों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत सोमवार को वार्ड क्रमांक 11, 12 और 13 के लिए गौरी नगर स्कूल मैदान में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 132 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 115 मांग संबंधी और 17 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे।

शिविर में महापौर मधुसूदन यादव ने पहुंचकर वार्डवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण करना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की।

महापौर ने कहा कि श्रम कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, निराश्रित पेंशन जैसे छोटे मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा, जबकि सड़क, नाली निर्माण, विद्युत खंभे जैसी बड़ी समस्याओं का प्रक्रिया अनुसार प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। इस अवसर पर महापौर के साथ वरिष्ठ पार्षद हफीज खान, शिव वर्मा तथा पार्षद मनोहर यादव उपस्थित रहे। लाभ वितरण के तहत पीएम स्वनिधि योजना की हितग्राही पुष्पा यादव को सिलाई व्यवसाय के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम से 15 हजार रुपए की प्रथम किश्त का चेक प्रदान किया गया।

विभिन्न मांगें वार्डवासियों ने रखीं: शिविर में वार्डवासियों ने गौरी नगर में स्कूल मरम्मत, डामरीकरण, हाईमास्ट लगाने, वार्ड क्रमांक 12 में पाइपलाइन विस्तार तथा वार्ड क्रमांक 11 में दुर्गा मंच जीर्णोद्धार जैसी मांगें रखीं। महापौर ने इन मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पार्षद हफीज खान ने बताया कि शिविर में तालाब सौंदर्यीकरण, नजूल पट्टा, स्कूल मरम्मत, मैदान में हाईमास्ट और स्वागत द्वार संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का सकारात्मक रुख स्वागत योग्य है।

निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया: निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्राप्त आवेदनों को तत्काल ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन में मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से दर्ज कराया जाए ताकि आवेदक पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति देख सकें।

समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों को विषयवार सूचीबद्ध कर कार्यालय में जमा करने के भी निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने नागरिकों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी मांग और शिकायतों को शिविर के माध्यम से दर्ज कराने की अपील की।

kgnews

Recent Posts

CG : ग्रामीणों और पालकों के सहयोग से संवरा शाला प्रांगण …

CG : ग्रामीणों और पालकों के सहयोग से संवरा शाला प्रांगण …

बालोद । प्रधानपाठक महेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति, जागरूक पालकों और…

3 minutes ago
मोहला : सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित …

मोहला : सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित …

मोहला ।भारतीय सेना में भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन…

6 minutes ago
राजनांदगांव : NICU में डॉक्टर गायब मिले, सिविल सर्जन ने जारी किया नोटिस …

राजनांदगांव : NICU में डॉक्टर गायब मिले, सिविल सर्जन ने जारी किया नोटिस …

राजनांदगांव। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (नवजात गहन चिकित्सा वार्ड) वार्ड के दो डाक्टरों को लापरवाही…

7 minutes ago
CG : बिलासपुर में भारी बारिश, घरों में घुसा पानी …

CG : बिलासपुर में भारी बारिश, घरों में घुसा पानी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल…

9 minutes ago
मोहला : 550 बालिकाओं को लगाए गए एचपीवी टीके…

मोहला : 550 बालिकाओं को लगाए गए एचपीवी टीके…

मोहला , गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बालिकाओं की सुरक्षा करने के उद्देश्य से जिले…

11 minutes ago
राजनांदगांव : खनिज का अवैध उत्खनन : जेसीबी मशीन और माजदा जब्त…

राजनांदगांव : खनिज का अवैध उत्खनन : जेसीबी मशीन और माजदा जब्त…

राजनांदगांव| जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण व परिवहन करने वालों पर कलेक्टर जितेन्द्र…

14 minutes ago