छत्तीसगढ़

CG : बिलासपुर पोस्ट ऑफिस परिसर में गिरा पेड़ …

बिलासपुर। मुख्य डाकघर परिसर में सोमवार शाम एक पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर गया। इस हादसे में डाकघर की बाउंड्री के बाहर खड़ी एक नई कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। यह हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। आमतौर पर भीड़भाड़ रहने वाले डाकघर के गेट नंबर दो के पास कोई मौजूद नहीं था। कार मालिक रोहन तावड़कर ने बताया कि उन्होंने अपनी कार (क्रमांक सीजी 10 बीजे 0890) हमेशा की तरह सड़क किनारे खड़ी की थी। पेड़ गिरने से कार का पिछला शीशा टूट गया और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने के कारण पोस्ट ऑफिस के बगल से बृहस्पति बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। नीम के पेड़ के मोटे तने और डालियां सड़क पर फैल जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। निगमकर्मी पेड़ को हटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि सड़क को फिर से खोला जा सके। इस दौरान कुछ दोपहिया वाहन चालक टूटे हुए केबलों के बीच से किनारे से निकलने की कोशिश करते देखे गए।

kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

6 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

6 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

6 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

6 hours ago