छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ग्राम सुरगी में मां कर्मा जयंती एवं लोकार्पण समारोह में हुए शामिल

– मां कर्मा का आशीर्वाद साहू समाज के लिए संबल और ताकत : विधानसभा अध्यक्ष
– लगभग 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित माँ कर्मा भवन का किया लोकार्पण
– शेड निर्माण के लिए 7 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की
– सांसद ने साहू समाज के लिए 5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी में आयोजित मां कर्मा जयंती एवं लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगभग 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित माँ कर्मा भवन का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. रमन सिंह ने शेड निर्माण के लिए 7 लाख रूपए घोषणा की। इस दौरान सांसद संतोष पाण्डेय, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 43-3-1024x682.jpeg

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मां कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश में भव्य रूप से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया है। रामनवमी का त्यौहार इस बार ऐतिहासिक रहा है। 500 साल बाद भगवान श्री राम जी अयोध्या में अपने आसन में विराजमान हुए। उन्होंने बताया कि मां कर्मा के भक्ति से प्रभावित होकर भगवान श्री कृष्ण स्वयं उनके पास पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। मां कर्मा का आशीर्वाद साहू समाज के लिए संबल और ताकत देता है। उन्होंने कहा कि ग्राम सुरगी के आस-पास क्षेत्र में विकास और निर्माण करने के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनते ही 14 माह के भीतर किसानों से 31 रूपए में धान खरीदी, किसानों को दो वर्ष का बोनस, प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी, 70 लाख महिलाओं को एक हजार रूपए प्रति माह महतारी वंदन योजना का लाभ और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नया सर्वे के अंतर्गत मापदण्ड के भीतर 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सर्वे का काम शुरू किया गया है।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए हुए रास्ता में समाज चल रहा है। मां कर्मा का भगवान कृष्ण के प्रति अनुराग से भगवान श्री कृष्ण खिचड़ी खाने आए। उन्होंने कहा कि साहू समाज बहुत ही सरल, सहज, धार्मिक, आध्यात्यमिक समाज है। इसी रास्ते में बढ़ते हुए इस समाज के अनेक बड़े-बड़े  राजनीतिक या प्रशासनिक पद के साथ अच्छे व्यापारी और कृषक भी है। यह भक्त माता कर्मा के आशीर्वाद से है। सांसद संतोष पाण्डेय ने समाज के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम में साहू समाज के परिक्षेत्र के अध्यक्ष जीवन लाल साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, राजनांदगांव जनपद अध्यक्ष प्रतिभा चन्द्राकर, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, कमल किशोर साहू, जीवन लाल साहू, लीलाधर साहू, नवनीत चंद्राकर, डिलेश्वर साहू, मनोज साहू,आनंद साहू, कृष्णा साहू, सरपंच सुग्रीव साहू एवं साहू समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : टॉर्च के सहारे इलाज, हॉस्पिटल में 4 घंटे बिजली रही गुल …

CG : टॉर्च के सहारे इलाज, हॉस्पिटल में 4 घंटे बिजली रही गुल …

जगदलपुर. जिला अस्पताल सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा. इमरजेंसी…

6 minutes ago
CG : जल संसाधन विभाग में सजा या ता को ईएनसी बनाने की तैयारी! …

CG : जल संसाधन विभाग में सजा या ता को ईएनसी बनाने की तैयारी! …

रायपुर । जल संसाधन विभाग के ईएनसी सजा या ता को बनाया जा सकता है…

10 minutes ago
CG : ओवरब्रिज में दो बाइक टकराए, एक की मौत …

CG : ओवरब्रिज में दो बाइक टकराए, एक की मौत …

जांजगीर। चांपा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो…

24 minutes ago
CG : धमतरी का सत्यांशु खेलेगा भारतीय फुटबॉल टीम में …

CG : धमतरी का सत्यांशु खेलेगा भारतीय फुटबॉल टीम में …

धमतरी। धमतरी जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय 'सार्थक स्कूल' के छात्र…

27 minutes ago
रायपुर : बाल साहित्य और नई शिक्षा नीति को मिलेगा नया आयाम- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर : बाल साहित्य और नई शिक्षा नीति को मिलेगा नया आयाम- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर : बाल साहित्य और नई शिक्षा नीति को मिलेगा नया आयाम- वन मंत्री केदार…

31 minutes ago
CG : फर्जी चीफ सेक्रेटरी गिरफ्तार, ये महिला ऐंठ रही थी बेरोजगारों से मोटी रकम …

CG : फर्जी चीफ सेक्रेटरी गिरफ्तार, ये महिला ऐंठ रही थी बेरोजगारों से मोटी रकम …

बालोद। जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे…

39 minutes ago