छत्तीसगढ़

CG : फर्जी चीफ सेक्रेटरी गिरफ्तार, ये महिला ऐंठ रही थी बेरोजगारों से मोटी रकम …

बालोद। जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे शातिर महिला को गिरफ्तार किया है जो छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव से पहचान बताकर बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगने का काम करती थी। आरोपी महिला ने अब तक 7 लोगों से लगभग 25 लाख 50 हजार रुपये की रकम ऐंठ ली है। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। डेमोग्राफ़िक्स मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला लता धीवर (उम्र 36 वर्ष), पति आकाश धीवर, निवासी वार्ड क्रमांक 05 ने पीड़ितों को मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन से पहचान होने का झांसा दिया था। उसने किसी को कृषि विभाग तो किसी को जिला अस्पताल में नौकरी लगाने का वादा किया था। हाल ही में तीन पीड़ितों से उसने नौकरी के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये ठगे थे। जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में की।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ और जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी महिला लता धीवर अब तक कुल 7 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है और उनसे कुल 25 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर चुकी है। आरोपी महिला ने ठगी की इस पूरी रकम को खुद के पास न रखकर अपने एक साथी द्वारा दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर किया है। पुलिस अब उस बैंक खाते और महिला के मददगार साथी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पीड़ितों की लिखित शिकायत पर बालोद पुलिस ने धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी महिला को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : मवेशी को ढूंढने निकला था कि हो गया हाथी से सामना, युवक की मौत …

CG : मवेशी को ढूंढने निकला था कि हो गया हाथी से सामना, युवक की मौत …

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में अपना स्थायी ठिकाना बना चुके हाथियों का आतंक लगातार बढ़ते…

7 minutes ago
CG : टॉर्च के सहारे इलाज, हॉस्पिटल में 4 घंटे बिजली रही गुल …

CG : टॉर्च के सहारे इलाज, हॉस्पिटल में 4 घंटे बिजली रही गुल …

जगदलपुर. जिला अस्पताल सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा. इमरजेंसी…

26 minutes ago
CG : जल संसाधन विभाग में सजा या ता को ईएनसी बनाने की तैयारी! …

CG : जल संसाधन विभाग में सजा या ता को ईएनसी बनाने की तैयारी! …

रायपुर । जल संसाधन विभाग के ईएनसी सजा या ता को बनाया जा सकता है…

30 minutes ago
रायपुर : आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

रायपुर : आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

रायपुर : आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ…

31 minutes ago
रायपुर : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां

रायपुर : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां

रायपुर : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और 'जटायु मोक्ष' की प्रस्तुति ने बांधा…

41 minutes ago
CG : ओवरब्रिज में दो बाइक टकराए, एक की मौत …

CG : ओवरब्रिज में दो बाइक टकराए, एक की मौत …

जांजगीर। चांपा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो…

44 minutes ago