छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शिक्षकों को स्मार्ट डिवाइस का उपयोग करना बताया…

डोंगरगढ़ , संपर्क फाउंडेशन द्वारा खैरागढ़ विकासखंड में 14 से 18 जुलाई तक संपर्क स्मार्ट डिवाइस के उपयोग के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विकासखंड के 80 चयनित विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों ने हिस्सा लिया। संपर्क फाउंडेशन के द्वारा इन चयनित विद्यालयों में संपर्क स्मार्ट डिवाइस निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स मनीष साहू, विजय अनेश्वरी ने बताया गया कि इस डिवाइस का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक सरल, प्रभावी व रोचक बनाना है, जिससे शिक्षकों का कार्यभार कम हो तथा विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में गुणात्मक सुधार हो सके। इस डिवाइस में कक्षा पहली से पांचवीं तक के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विषयवार ऑडियो-वीडियो आधारित शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इस तकनीक के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं। विशेष रूप से गणित व अंग्रेजी विषयों को सहज और रुचिकर ढंग से समझ पाते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को डिवाइस के संचालन, कक्षा में उसके उपयोग तथा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्राथमिक शाला दपका ज्योति अग्रवाल, प्राथमिक शाला नवागांव कला सुनीता ठाकुर, प्राथमिक शाला दिलीप पुर अंशु आर्या, प्राथमिक शाला सनडोंगरी युगल किशोर साहू के द्वारा संपर्क स्मार्ट डिवाइस की उपयोगिता को सराहा।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

30 minutes ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

35 minutes ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

40 minutes ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

2 hours ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

2 hours ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

2 hours ago