छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शिवनाथ सद्‍भावना समिति का गठन 2 साल तक करेगी कार्यों की निगरानी…

राजनांदगांव , कंचन बाग स्थित शिवनाथ कॉलोनी फेस-2 एवं 3 के समग्र विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को 21 सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से शिवनाथ सद्भावना समिति का गठन किया गया। बैठक में समिति की दो वर्षीय कार्यकारिणी का भी चयन किया गया। बैठक में सबसे पहले समिति के नाम पर चर्चा हुई, जिसके बाद सर्वसम्मति से शिवनाथ सद्भावना समिति नाम तय किया गया। इसके बाद विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। समिति के संरक्षक वार्ड पार्षद चंद्रशेखर लश्करे, अशोक चौबे और लोक दास साहू बनाए गए।

समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष अनुराग वर्मा एवं रोहित साहू, सचिव कौशल वर्मा, सह सचिव छगन लाल रावके, कोषाध्यक्ष अंजनी तिवारी, मीडिया प्रभारी योगेश दूबे, संगठन मंत्री संतोष चंद्राकर, कार्यालय मंत्री गोविन्द साहू, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश देवांगन, सह सांस्कृतिक प्रभारी लोकेश्वर राव, पर्यावरण प्रभारी सुरेश रूचंदानी, सह पर्यावरण प्रभारी रामकुमार देवांगन एवं गोपाल बजाज, स्वास्थ्य प्रभारी सुशील जायसवाल, सह स्वास्थ्य प्रभारी अमरचंद बंजारे तथा विधिक सलाहकार राकेश ठाकुर बनाए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

समिति कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। अंत में सभी सदस्यों ने कॉलोनी के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष संजीव शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

5 minutes ago
CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के…

8 minutes ago
CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर । रायपुर में स्कूटर में आग लगने से युवक की मौत के मामले का…

11 minutes ago
CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा…

12 minutes ago
CG : रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती, तीन दिन में 145 चालान…

CG : रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती, तीन दिन में 145 चालान…

स्कूली ऑटो भी जांच के दायरे में रायपुर । राजधानी में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने…

14 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम …

CG : स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम …

रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और सोशल मीडिया पर…

16 minutes ago