छत्तीसगढ़

CG : उफान नाला पार करते समय बहा बाइक सवार, मौत …

कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार करते समय एक 28 वर्षीय युवक बाइक समेत बह गया। युवक का शव 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। इस हादसे में युवक का साथी अपनी जान बचाने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, नकिया निवासी राहुल कुमार मंझवार सोमवार को अपने साथी बुधराम मंझवार के साथ घरेलू काम से कोरबा शहर गए थे। देर शाम दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। लगातार बारिश के कारण गांव से लगभग 3 किलोमीटर पहले स्थित सांचर नाला उफान पर था।

ग्रामीणों के अनुसार, नाले में पानी का बहाव बहुत तेज था। इसके बावजूद राहुल ने बाइक से नाला पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान बुधराम ने खतरा महसूस कर बाइक से छलांग लगा दी और किनारे पहुंच गया। राहुल जैसे ही बाइक लेकर नाले में उतरा, पानी के तेज बहाव में वह बाइक समेत बह गया और कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद बुधराम ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पानी का स्तर थोड़ा कम होने पर वह गांव पहुंचा और परिजनों, पुलिस को सूचना दी। अंधेरा और तेज बहाव के कारण सोमवार रात सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। मंगलवार सुबह लेमरू पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद राहुल का शव घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर नाले में फंसा मिला।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

23 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

34 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

45 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

50 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

55 minutes ago