राजनांदगांव। दगदेवा तालाब में मुरुम खुदाई की जा रही है। ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में अवैध तरीका से मुरूम की खुदाई धड़ल्ले से सरपंच पुत्र के द्वारा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के पंच अजय साहू ने बताया कि काफी समय से सरपंच पुत्र सतीश साहू के द्वारा घोर मनमानी किया जा रहा है। पंच ने बताया कि इस दगदेवा तालाब में जबकि मनरेगा के तहत ग्रामीणों को मजदूरी करने के लिए मनरेगा के अंतर्गत कार्य स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत के पंचों ने बताया कि इस अवैध तरीके की खुदाई को लेकर उच्च स्तरीय जांच किया जाना चाहिए। इस अवैध उत्खनन को लेकर इसकी शिकायत जनपद में की गया है। दगदेवा तालाब में अवैध मुरूम खनन में सरपंच पुत्र सतीश साहू और उपसरपंच देवलाल साहू के मिली भगत है। अवैध मुरूम खनन की वजह से ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में एक सप्ताह से काम बंद होने के कगार में है। वहीं सरपंच पुत्र सतीश साहू ने कहा कि मेरे द्वारा किसी प्रकार का अवैध खनन नहीं किया गया है, गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जिसके लिए ग्राम पंचायत के सामने कार्यक्रम होना है, जिसके लिए मुरूम डाला गया है।
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…