राजनांदगांव अंबागढ़ चौकी इलाके में सराफा व्यापारी की कार पर फायरिंग की घटना हुई है। अज्ञात आरोपी ने कार पर गोली चलाई है, जिससे व्यापारी का सहयोगी घायल हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। वारदात को लूट की नीयत से अंजाम देने की आशंका है। पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी में रहने वाले सुरेश सोनी की सोने-चांदी की दुकान है। वह आसपास के गांवों में साप्ताहिक बाजार भी करने जाते हैं। साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाकर सामग्री बेचते हैं। गुरुवार को सुरेश सोनी महाराष्ट्र के वासड़ी गांव के सप्ताहिक बाजार से देर शाम लौट रहे थे। वह अपनी कार में अपने सहयोगी दिलीप त्रिपाठी और बाबूलाल उमरे के साथ थे। उनकी कार टाटेकसा के पास पहुंची थी, तभी अज्ञात आरोपी ने कार पर फायरिंग कर दी। गोली चलने से डरे सुरेश सोनी से कुछ दूर स्थित गांव में जाकर गाड़ी रोकी। जिसमें कार पर गोली के निशान थे और उनके साथी दिलीप के हाथ को गोली छूकर निकल गई थी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आशंका है कि लूट की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। व्यापारी व उसके सहयोगी से पूछताछ की जा रही है।
Home »








