भारत की रक्षा करते हुए भारतीय सशस्त्र सेना के शहीद हुए जवानों को पुण्य स्मरण करने एवं उनके सम्मान में प्रतिवर्ष सात दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन किया जाता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन ब्रिजेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त) ने बताया कि इस अवसर पर शहीद जवानों के परिवारों एवं जरूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों की सहायता के लिए ध्वज वितरण कर धनराशि एकत्रित की जाती है। यह एकत्रित राशि को समामेलित विशेष निधि राज्य सैनिक बोर्ड के कोष में जमा कराया जाता है। कोई भी नागरिक स्वेच्छा से राशि दान कर सकते हैं। अंशदान कर राशि नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से कार्यालय जिला सैनिक कल्याण कार्यालय नांदगांव को प्रदान करें।
Home »




