छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुरक्षा में लगे पुलिस जवान एवं मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से मताधिकार का किया प्रयोग

– 9 फरवरी को भी कर सकते है निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से मतदान

राजनांदगांव। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान केन्द्रों में निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों एवं मतदान दलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज पटवारी ट्रेनिंग स्कूल तहसील कार्यालय राजनांदगांव में उपस्थित होकर निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मतदान किया।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं पार्षद तथा नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ व नगर पंचायत डोंगरगांव, लालबहादुर नगर, छुरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए निर्वाचन के लिए 11 फरवरी 2025 को मतदान किया जाएगा। सुरक्षा तथा मतदान दलों में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मतदान करने हेतु प्रारूप 19 में आवेदन के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान हेतु सुरक्षा में लगे पुलिस जवान एवं मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी, जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया हैं, वह रविवार 9 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पटवारी ट्रेनिंग स्कूल तहसील कार्यालय राजनांदगांव में उपस्थित होकर निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

32 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

46 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

52 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

57 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

1 hour ago